राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को नवरात्रों के उपलक्ष में कन्या पूजन किया गया।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को नवरात्रों के उपलक्ष में कन्या पूजन किया  गया।

हनुमानगढ़, 23 अक्टूबर २०२०। टाउन स्थित अम्बेडकर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में जोन-१बी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजू शूर्मा ने माता स्वरूप कन्याओं को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान बालिकाओं को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि कन्या समाज का आधार है, इसलिए कन्या को माता का स्वरूप माना गया है। स्नातन धर्म में नवरात्रों का बहुत महत्व है। नवरात्रों में उपवास रखना और कन्या पूजन को शुभ माना गया है। उन्होंने कहा कि जो परिवार सनातन धर्म की शिक्षाओं पर चलते हुए बालिकाओं को अभिशाप की जगह ईश्वर का वरदान समझ कर उसकी परवरिश करता है उस परिवार पर परमात्मा की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। इसी दृष्टिगत विप्र फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान बालिका शिक्षा को महत्व देते हुए बालिकाओं को पाठ्य सामग्री भेंट की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए विप्र फांउडेशन द्वारा कन्याओं को शिक्षा के प्रति सजग करने का काम भी किया जा रहा है। इस अवसर पर कोमल शर्मा, प्रियंका शर्मा, आशा शर्मा, सुशीला शर्मा, निर्मला शर्मा, सविता शर्मा, भावना कौशिक व अन्य महिलाएं मौजूद रही।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…