राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्राकोहथ ने चित्तौड़गढ़ ने मनाया मीरा महोत्सव।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्राकोहथ ने चित्तौड़गढ़ ने मनाया मीरा महोत्सव।

चित्तौड़गढ़ 31 अक्टूबर 2020। विश्व प्रसिद्ध दुर्ग पर स्थित भक्त शिरोमणि मीरा मंदिर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली तीन दिवसीय मीरा महोत्सव की कार्यक्रम को कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त करते हुए शनिवार को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन विसीसीआई और मीरा सांवलिया संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मीरा मंदिर में एक दिवसीय मीरा के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। महिला विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11:00 बजे दुर्ग स्थित मीरा मंदिर में भीलवाड़ा के भजन गायक श्री दीपांशु दाधीच, मीरा मंच के श्री श्रीराम शर्मा, पुणे महाराष्ट्र की श्रीमती अंजू शर्मा ने मीराबाई के भजनों का प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम से पहले विप्र फाउंडेशन से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भक्त रैदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विसीसीआई के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र जोशी, श्री शिरीष त्रिपाठी, श्रीमती साधना मेनारिया, श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज, श्रीमती अंजू दाधीच, श्री योगेश दाधीच श्रीमती शिवांगी जोशी, श्री सचिन त्रिपाठी, श्री वेदवृत शर्मा सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…