राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस।

बीकानेर, 24 जनवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिला बीकानेर देहात की टीम ने बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में व्याप्त भ्रांतियां दूर कर जागरूकता करना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 से हुई थी इसी दिन 1966 में इंदिरा गांधी जी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। नोखा तहसील अध्यक्ष सुधा पंचारिया ने घरेलू हिंसा एक्ट, दहेज रोकथाम एक्ट आदि के बारे में बताया व संध्या पारीक, प्राची पारीक, ललिता कठातला ने भी कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।इसके अलावा विजेता शर्मा, संजीव पारीक पूजा पारीक प्रेमलता पारीक, करुणा गौड़ ,चंद्रकला, मनोज, द्रोपदी, पूजा, मीनाक्षी, करिश्मा , मीनाक्षी, दिव्या , ओस,मिस्टी प्रियंका मनु ने भाग लिया सभी को जिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा व नोखा तहसील अध्यक्ष सुधा पंचारिया द्वारा शिक्षण सामग्री भेंट की गई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…