राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बालासोर द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बालासोर द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण।

बालेश्वर, 26 जनवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बालासोर द्वारा गणतंत्र दिवस पर जबरदस्त शानदार ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं बालिकाओं द्वारा खेल-कूद का कार्यक्रम रखा गया। विप्र फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा देशभक्ति के गायन को सुन्दर प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। बच्चों को पुरुस्कार और मिठाइयां बांटी गयी। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि शहर की अधिक से अधिक विप्र महिलाओं को विप्र फाउंडेशन से जोड़ा जाये। मौके पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बालासोर की सभी पदाधिकारीगण और सदस्यों के आलावा शहर की गणमान्य महिलाऐं उपस्थित थी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को बहुत-बहुत बधाई दी और आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी देशभक्त विप्र जनों का सादर अभिनंदन किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…