राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया।

भुवनेश्वर, 26 जनवरी 2021 । बहुत ही गर्व हो रहा है कि विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर शाखा द्वारा आज पहली बार 26 जनवरी का 72 वां गणतंत्र दिवस अपनी पूरी टीम के साथ मनाया गया जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष पूनम शर्मा, अलका शर्मा, सुधा शर्मा, केसर शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश मिश्रा, शाखा अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, प्रमिला खंडेलवाल, पिंकी शर्मा, सुनंदा शर्मा, सीमा शर्मा, डॉ प्रीति मिश्रा ने बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया और बड़ी ही सफलता से पूर्ण किया । भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में भुवनेश्वर इकाई के महिला प्रकोष्ठ ने विप्र फाउंडेशन के बैनर तले गणतंत्र दिवस के प्रथम कार्यक्रम के अंतरगत मिलकर राष्ट्रीय गान गाया और स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर राष्ट्र गान और देशभक्ति से ओतप्रोत गान गए गए और जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम् के जयकारे लगाए गए।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…