राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में विराट आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में विराट आयोजन।

दिल्ली, 8 फ़रवरी 2021। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दिल्ली में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा विराट आयोजन किया जाएगा। आज महिला प्रकोष्ठ की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी चन्द्रकान्ता राजपुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में 16 राज्यों से महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में सहमति व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में ब्राह्मण समाज की महिलाओं के उत्थान हेतु इसे नये युग की शुरुआत बताया। विप्र फाउंडेशन की दिल्ली ईकाई के सहयोग से आयोजित होने वाले इस समारोह में महिला विकास के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स आरंभ किये जाएंगे। आयोजन में देश की विशिष्ट महिलाओं के आगमन को सुनिश्चित करने का दायित्व सभी जोनल पदाधिकारियों को दिया गया है। आज की बैठक को श्रीमती दुर्गा व्यास हावड़ा, डॉ ज्योति जोशी जयपुर, श्रीमती लता विनोद नोवाल मुंबई, डॉ रुचि चतुर्वेदी आगरा, श्रीमती मंजुलता शर्मा गुवाहाटी, श्रीमती सुमित्रा राजपुरोहित सूरत, श्रीमती सुनीता शर्मा जयपुर, श्रीमती पूनम शर्मा भुवनेश्वर, श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती श्वेता लढानिया, श्रीमती सोनाली शर्मा रायपुर, श्रीमती चन्द्रकिरण शर्मा भाटापारा, श्रीमती सीमा मिश्रा कोलकाता, श्रीमती ज्योति आशीर्वाद भीलवाड़ा, श्रीमती मानसी शर्मा, श्रीमती मंजू शर्मा हनुमानगढ़, श्रीमती आशा पारीक बीकानेर, श्रीमती आशा शर्मा झुंझुनूं, डॉ सविता उपाध्याय गुडगाँव, श्रीमती हेमलता शर्मा हैदराबाद ने सम्बोधित किया। राष्ट्रीय प्रभारी व नव मनोनीत कार्यक्रम संयोजक श्रीमती चन्द्रकान्ता राजपुरोहित ने सभी मातृशक्ति से सहयोग का आह्वान किया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा, संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सीए व संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने उपरोक्त आयोजन हेतु सम्पूर्ण विप्र फाउंडेशन परिवार के सहयोग का आश्वासन व सफलता हेतु शुभेक्षाएँ प्रेषित की हैं।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…