राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन-महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर के द्वारा छठे दिन भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।

विप्र फाउंडेशन-महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर के द्वारा छठे दिन भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल 2021। आज नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर विप्र फाउंडेशन-महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर के द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम के तहत आज के दिन कैपिटल हॉस्पिटल में बहुउपयोगी वस्तुएं देकर नवागंतुक कन्याओं एवं उनकी माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर माता तथा बच्ची के काम आने वाली कुछ उपयोगी वस्तुएं दी गई, जैसे बच्चे के कपड़े तेल, पाउडर सैनिटाइजर, माता के लिए हॉरलिक्स, साबुन, तौलिया इत्यादि। शाखा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर समृतीश्री साहू विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश जी मिश्रा, श्री राधेश्याम शर्मा , शाखा अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष पिंकी शर्मा ,कार्यकारिणी सदस्य संगीता जोशी ,सीमा शर्मा एवं अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि आनेवाले नवरात्र के सभी नौ दिन इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…