राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की "ई-संस्कार वाटिका - 2021" में सहभागिता।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की "ई-संस्कार वाटिका - 2021" में सहभागिता।

कोलकाता, 7 मई 2021 । स्कूल के ऑनलाइन क्लासेस बंद हो जाने और छुट्टियाँ शुरू हो जाने पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, गीता परिवार, अ.भा. मा.महिला संगठन, किशोरी एवं बाल विकास समिति, वनबंधु परिषद, राष्ट्रीय महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 30 मई 2021 तक गीता परिवार द्वारा संचालित ऑनलाइन ई-संस्कार वाटिका आयोजित किन जा रही है। इस आयोजन में ज्ञान, विज्ञान और मनोरंजन का खजाना होगा। अतः बच्चों को इस बार अपनी छुट्टियाँ एक नए तरीके से बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इस आयोजन में बच्चों को कहानियाँ, योगासन, विज्ञान के प्रयोग, जादू, क्राफ्ट, महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र इत्यादि जैसे विषयों के साथ-साथ हर दिन 100 पारितोषिक जीतने का अवसर भी इस ई-संस्कार वाटिका में मिलेगा। इस आयोजन में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस ई-संस्कार वाटिका के वीडियो बच्चों या अभिभावकों को उनके व्हॉटस्ॲप ग्रुप पर प्रतिदिन उपलब्ध होंगे। लगभग एक घंटे के इन वीडियो को बच्चें अपने सुविधाजनक समय पर मोबाइल या कंप्यूटर पर प्रतिदिन देख सकते हैं। इस ई-संस्कार वाटिका में सम्मिलित होने हेतु निम्नांकित लिंक पर पंजीकरण करना होगा। इस वर्ष पंजीकरण के लिए लिंक -http://www.esanskarvatika.com है। ई-संस्कार वाटिका उपक्रम नि:शुल्क है।पंजीकरण (रेजिस्ट्रेशन) करने के बाद, बच्चों को 15 मई को व्हॉटस्ॲप ग्रुप में शामिल किया जायेगा। इस आयोजन में पिछले वर्ष 18 देशों से 36000 बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया था।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…