राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने CRPF जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने CRPF जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

विप्र फाउंडेशन जोन - 6, महिला प्रकोष्ठ चाईबासा, झारखंड की सदस्यों ने 8 अगस्त, 2025 को CRPF 174 बटालियन के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। बहनों का CRPF के जवानों ने बहुत अच्छे से स्वागत किया और राखी बांधने के बाद उन्हें शगुन भी दिया। बहनों ने राखी बांधने के पहले उनको टीका किया फिर मिठाई खिलाई। उन्होंने बहनों को वचन दिया कि उन्हें जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वो 24 घंटे उनके लिए तैयार हैं। देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर बहनें बहुत खुश हुई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…