सम्बलपुर, 28दिसम्बर 2019। श्री परशुराम भवन में विप्र फाउंडेशन संबलपुर की महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में लगभग ५० बच्चियों ने विशेष प्रशिक्षित महिला ट्रेनर से आत्मरक्षा के गुर सीखे और उन बच्चियों को उत्साहित करने हेतु प्रमाण पत्र भी दिया गया। विगत कुछ दिनों से चर्चित आपराधिक दुर्घटनाओं में महिलाओं पर हो रहे बलात्कार व शोषण की घटनाएं ज्यादा चर्चा में रही, इन्हीं को ध्यान में रखते हुए संबलपुर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने यह प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया और काफी हद तक सफल भी रहीं। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में विप्र फाउंडेशन संबलपुर के जिलाध्यक्ष श्री शरद शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों को अतिथि रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर श्री शरद शर्मा ने इस तरह के अभिनव और समयानुकूल आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ संबलपुर एवं समस्त मातृशक्ति को बधाई दी और इस तरह के आयोजन बार बार करने की आवश्यकता बताई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती शशि लाटा, माधवी शर्मा , श्रद्धा शर्मा , बिमला लाटा, संगीता शर्मा, सुरिना शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, अनुराधा शर्मा, दीपिका शर्मा, ज्योति शर्मा, क्षमा शर्मा, सोनम शर्मा, निशु शर्मा व पूरी कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ संबलपुर की द्वारा पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…