राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, सिलीगुड़ी द्वारा मास्क उत्पादन और वितरण का लक्ष्य।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, सिलीगुड़ी द्वारा मास्क उत्पादन और वितरण का लक्ष्य।

सिलीगुड़ी,5 अप्रैल 2020 । विश्व व्यापी कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा आरंभ की गई श्री राम नवमी से श्री हनुमान जयंती तक सात दिन में सात लाख मास्क मुहिम में जोन-७ सिलीगुड़ी इकाई की महिला प्रकोष्ठ ने अपनी सहभागिता निभाते हुए मास्क वितरण किया। संस्था की मातृशक्ति अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए स्वेच्छा से योगदान कर रही है। सिलीगुड़ी की मातृशक्ति ने सुबह 5:00 बजे से सिलीगुड़ी के 600 मीडिया कर्मचारी को मास्क का वितरण किया। संस्था इस मुहिम के सात दिन के अंदर सिलीगुड़ी में 5000 मास्क बांटने का संकल्प लिया है। विप्र फाउंडेशन की इस मुहिम में श्रीमती कीर्ति तिवारी, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती सुधा शर्मा एवं श्रीमती जसोदा सारस्वत विशेष रूप से सेवा में लगी हुई है। श्रीमती कीर्ति तिवारी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ सिलीगुड़ी इकाई ने निर्णय लिया है कि जितने भी मास्क वितरित किये जायेंगे उतने मास्क संस्था अपने स्तर पर उत्पादन करेगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…