राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला विंग जोधपुर द्वारा मिट्टी के गणेश बनाकर व गजानंद क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित

Uncategorized
विप्र फाउंडेशन महिला विंग जोधपुर द्वारा मिट्टी के गणेश बनाकर व गजानंद क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित

विप्र फाउंडेशन महिला विंग जोधपुर द्वारा मिट्टी के गणेश बनाकर व गजानंद क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित कर ईको फ्रेंडली गणपति उत्सव मनाने का संदेश दिया गया। जोधपुर महानगर महिला टीम के सदस्यों ने मिट्टी के गणेश बनाने के साथ इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति बनाने की प्रकिया, गणपति उत्सव का धार्मिक महत्व बच्चो को बताया एवं गणपति की पूजा व आरती कर प्रसाद वितरण किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. शीला आसोपा व प्रदेश संरक्षक मनीषा सारस्वत ने बताया कि भगवान गणपति की भक्ति के साथ अब समय है पर्यावरण की भी भक्ति की जाए। कार्यक्रम में गजानंद क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

और Uncategorized

विप्र फाउंडेशन, भीलवाड़ा ने किया ईको-फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियों का अनावरण

भीलवाड़ा, 16 अगस्त 2020 । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फॉउंडेशन जोन-1ए के भीलवाड़ा के…