राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन युवा मंच बीकानेर तीन मोक्ष धाम औऱ रंगोलाई महादेव मंदिर मे किया श्रमदान ओर पौधारोपण।

बीकानेर, 29 जुलाई 2018। पंचम चरण में विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर के बैनर तले तीन मोक्ष धाम में सफाई की गई इसमे पारीक समाज, गुर्जर गौड़ समाज और बिन्नानी समाज के मोक्ष धाम ओर रंगोलाई महादेव मंदिर में युवाओ द्वारा सफाई की गई। लगातार गत पांच रविवार से निरन्तर सफाई अभियान व वृक्षारोपण किया जा रहा है जो आगामी रविवार को भी जारी रहेगा। विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिनेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की  विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व अन्य सामजिक बन्धु उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित, युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, गोविन्द सारस्वत, विष्णु पारीक, क्रशान्त पारीक, रघुवीर उपाध्याय, सुमित मोयल, नन्दकिशोर गालरिया, वासुदेव जोशी, रमेश जाजड़ा, यशवर्धन गोड़, गौतम पारीक, राजू महाराज108, शुभम पारीक, राहुल पारीक, शेखर पेड़ीवाल, गोकुल व्यास, गौतम पारीक, बटुक पारीक, राजा तिवाड़ी, आनन्द राठी, रवि पारीक, स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रभारी राजकुमार व्यास, निखिलेश पारीक, रवि उपाध्याय, शेखर ओझा, अंकुर शुक्ला, भवानी सिंह खारा, राघव पारीक, हेमंत सेवग, प्रदेश सचिव अरुण कल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज सारस्वत, आकाश तिवाड़ी, धीरज पारीक, बाबूलाल कुकणा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविन्द सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया की इस  कार्यक्रम के पांच चरण पूरे हो चुके है और हर सप्ताह चलेगा इससे युवाओ में आपसी स्नेह बढ़ रहा है और साथ मे सामाजिक स्थानों का रखरखाव भी हो रहा है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…