राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन बी में कार्यालय का उद्घाटन।

जोनल समाचार

बीकानेर 10 मार्च 2019। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरत राम तिवारी के सानिध्य में बीकानेर जोन-1 के नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय बीकानेर के प्रसिद्ध जूनागढ़ के सामने शांति टॉवर में आधुनिक तकनीक से संपन्न प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास हेतु देशभर में प्रयासरत संगठन विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठतम नेतृत्व की बीकानेर में उपस्थिति निश्चय ही हमारे लिए गौरव की बात है। साथ ही हमें और अधिक सक्रियता से काम करने की ऊर्जा मिली है। इस अवसर पर आशीर्वाद वचन पूज्य संत श्री बजरंग दास जी महाराज,महामंडलेश्वर श्री बालाजी सेवाधाम, पूज्य संत श्री राजेश्वरानंद जी महाराज, अधिष्ठाता ब्रह्म गायत्री शक्तिपीठ सागर, ने कहे। मुख्य अतिथि श्री महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय  अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन और मुख्य वक्ता श्री भरत राम तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने अपना वक्तव्य रखा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जुगल किशोर जी ओझा, पुजारी बाबा, संस्थापक सदस्य विप्र फाउंडेशन ने की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री ताराचंद सारस्वत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन,  श्री विनोद अमन, राष्ट्रीय सचिव विप्र फाउंडेशन और प्रभारी राजस्थान, श्री राजकुमार किराडू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने विप्र फाउंडेशन की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके प्रकट हो प्रकल्प की उल्लेखनीय प्रगति को सराहा गया मौके पर भारी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…