राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 महिला प्रकोष्ठ का गठन

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 महिला प्रकोष्ठ का गठन

जयपुर, 21 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन जोन-1के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा की अनुमति से, प्रदेश प्रभारी श्री आर. के. ओझा की अनुशंषा पर और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील शर्मा की सहमति से प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल ने बताया कि एडवोकेट अलंकृता शर्मा को विप्र फाउंडेशन जोन-१ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री का कार्यभार श्रीमती सुनीता शर्मा को सौंपा गया है। विप्र फाउंडेशन जोन-१ के पदाधिकारियों ने महिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति पर संतोष जताया और आशा व्यक्त की कि जोन-१ की महिलाऐं विप्र फाउंडेशन से जुड़ेगी। संगठन महासचिव सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की विस्तृत कार्यकारिणी भी शीध्र घोषित की जाएगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…