राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन राजाखेड़ा ने द्वारा तुलसी उत्सव के रूप में मनाया बड़ा दिन ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन राजाखेड़ा ने  द्वारा तुलसी उत्सव के रूप में मनाया बड़ा दिन ।

राजाखेड़ा (धौलपुर), 25 दिसंबर 2020 । विप्र फाउंडेशन राजाखेड़ा ने श्री परशुराम धर्मशाला में व तुलसी पूजन और गीता जयन्ति उत्सव मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में समस्त विप्र महानुभाओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच तुलसी पूजन किया गया और पवित्र आध्यात्मिक ग्रन्थ गीता की पूजा की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने कहा कि तुलसी सिर्फ पौधा नहीं हैं, यह अनादि कल से हमारी संस्कृति की पोषक, सरंक्षक और औषधीय गुणों से भरपूर रही है। महाकाल सेना के श्री शशांक शर्मा ने कहा कि गीता में इन्शान की सभी जिज्ञासाओं का समाधान है और ज्ञान का आदि ग्रन्थ है और तुलसी मनुष्य मात्र के लिए भगवान का वरदान है। इस अवसर पर भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदनमोहन मालवीय के जन्म दिन पर उनको यद् किया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…