राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रानीवाड़ा द्वारा प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन रानीवाड़ा द्वारा प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन।

रानीवाड़ा, 15 मार्च 2021। विप्र फाउंडेशन रानीवाड़ा ने जन प्रतिनिधियों एवं अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त महानुभावों के सम्मान के लिए रानीवाड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में डाक्टर किशनजी जोशी, डाक्टर बाबूलालजी पुरोहित और श्री रणछोडजी पुरोहित को सम्मानित किया गया। आदरणीय डाक्टर किशनजी जोशी (माननीय जिला संघचालक), मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी रानीवाडा आदरणीय डाक्टर बाबूलालजी पुरोहित व आदरणीय रणछोडजी पुरोहित सेवाडिया का रानीवाडा मे आज प्रशस्ति पत्र व फाउंडेशन के पवित्र दुपट्टे से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय जैसारामजी, गोविन्दजी रावल, ताराचंदजी भारद्वाज, जिला प्रवक्ता डाक्टर घनश्यामजी व्यास शंकरलालजी पुरोहित, मुकेशजी जोशी, पोपटलालजी रावल, परीक्षितजी पांडेजी, उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…