राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हुए विफा के मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हुए विफा के मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा।

रायगढ़, 9 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा विप्र समाज की अंतराष्ट्रिय संस्था विप्र फाउंडेशन के मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा आज जिला रायगढ़ के कार्यक्रम में विप्र बंधुओं के साथ शामिल हुए। विप्र फाउंडेशन के महासचिव श्री विजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री अजय विक्की शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन की बैठक राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में अध्यक्ष श्री रामचंद्र शर्मा के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और कोरोना काल में वर्तमान स्थिति पर विचार विमर्श हुआ। आने वाले समय में किस तरीके से संगठन की गतिविधियों को संचालित करना है इस संबंध में सत्यनारायण शर्मा से निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विप्र समाज के सदस्य श्री गोविन्द शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री विजय शर्मा, श्री कमल शर्मा, श्री अनूप शर्मा, श्री नरेश शर्मा, श्री आदित्य शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री जसबीर शर्मा, श्री सुनील मस्ता, कृष्णा शर्मा, श्री मनीष शर्मा, श्री स्वराज शर्मा आदि विप्र सदस्यों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी श्री सतपाल बग्गा मौजूद रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…