राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम।

रायरंगपुर, 26 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर द्वारा आज 72 वा गणतंत्र दिवसमनाया गया जिसमें विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक परम आदरणीय श्री जगदीश जी मिश्रा पूरे जोश के साथ उपस्थित हुए एवं तिरंगे को सलामी दी। प्रांतीय महासचिव श्री महेश जी इकाई अध्यक्ष श्री सुनील जी इकाई सचिव श्री रवि जी इकाई उपाध्यक्ष श्री विष्णु जी समेत कार्यकारिणी एवं समाज के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति में आज का सुन्दर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगदीश जी मिश्रा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने हमेशा समरसता बनाये रखी है तथा प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व का सम्मान करते हुए हर पर्व को उत्साह और जोश के साथ मनाया है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर के सभी पदाधिकारीगण और सदसयगण के आलावा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…