राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह।

रायरंगपुर, 26 मार्च 2021। शुक्रवार संध्या 4:00 बजे से स्थानीय चौबे धर्मशाला में रायरंगपुर विप्र फाउंडेशन लोकल चैप्टर एवं महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर के तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। महिला प्रकोष्ठ एवं विफा चैप्टर द्वारा आयोजित इस फागोत्सव पर भगवान कृष्ण व राधा रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माखन मिश्री का भोग लगाकर विशेष स्तुति के साथ विविध मंगलमयी गीत गान के साथ भजनों की एक से बढकर एक प्रस्तुति दी गयी। इस समारोह में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला शर्मा महासचिव श्रीमती संतोष देवी शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री सुनील चौबे एवं महासचिव श्री रवि जोशी होली मिलन समारोह को सुचारू रूप से दोनों ही कमेटी अपने सदस्यों के साथ इस होली मिलन समारोह को सफल बनाने में साथ दिया। प्रांतीय महासचिव श्री महेश शर्मा भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…