राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन सिलीगुड़ी चैप्टर के तत्वावधान में परशुराम विप्र प्रीमियर लीगआयोजित।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन सिलीगुड़ी चैप्टर के तत्वावधान में परशुराम विप्र प्रीमियर लीगआयोजित।

सिलीगुड़ी, 21 मार्च २०२१। आज रविवार को सिलीगुड़ी शहर में ब्राह्मण सेवा संघ न्यास (ऋषि भवन) एवम विप्र फाउंडेशन सिलीगुड़ी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम विप्र प्रीमियर लीग आयोजित की गयी। इस परशुराम विप्र प्रीमियर लीग का उद्घाटन शहर के स्थानीय ऋषि भवन में रखा गया जिसमें अतिथि तौर पर विप्र फाउंडेशन हावड़ा चैप्टर के युवा सचिव श्री रमेश शर्मा को आमंत्रित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी सैकड़ो युवाओं के अनुशासन एवम जोश एवम कर्मठ आयोजको के कुशल समन्वयन से खुशी की अनुभूति प्राप्त हुई। शहर के प्रबुद्ध समाज के वरिष्ठजनो के साथ संगठन की मजबूती हेतु चिंतन ने आत्मविश्वास को ऊर्जा दी। कार्यक्रम आमंत्रण हेतु विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के महासचिव श्री संजय शर्मा, सिलीगुड़ी चैप्टर के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र शर्मा एवम सचिव श्री निरंजन शर्मा को बधाई और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…