राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन सीकर जिला इकाई द्वारा श्री अभिनेष महर्षि का अभिनन्दन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन सीकर जिला इकाई द्वारा श्री अभिनेष महर्षि का अभिनन्दन।

सीकर 24 मार्च 2021 । आज विप्र फाउण्डेशन जिला इकाई की ओर से श्री अभिनेष महर्षि जी विधायक रतनगढ़ का विद्याश्रम स्कूल धोध रोड़ बाईपास पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। ज्ञात करें कि श्री महर्षि ने EWS आर्थिक पिछड़ा वर्ग आरक्षण को सरलीकरण के लिए विधान सभा मे पुरजोर शब्दों में मांग उठायी थी। और उस मांग का सुपरिणाम आज देखने को मिला जब सरकार ने पूरी मांग को यथावत स्वीकार कर लिया। श्री महर्षि के सीकर आगमन पर विप्र फाउंडेशन की सीकर जिला इकाई ने उनका स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर राजकुमार जी शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपल शर्मा, राजेन्द्र पारीक, अर्चना जी पारीक, अनिता जी, स्वदेश शर्मा, रवि जी, मनीष शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग एवं काफी संख्या मे विप्र भाई बहिने उपस्थित रहे। श्री सुन्दरिया जी ने सभी उपस्थित महानुभावों का हार्दिक धन्यवाद जताया जिन्होने समय निकालकर कार्यक्रम की शोभा बढायी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…