राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन सूरत इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन सूरत इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

सूरत, 14 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन सूरत इकाई एवं खांडल विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को विप्र गौरव भवन में रखा गया। इस रक्तदान आयोजन में 91 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और नौजवानों ने साध-चढ़ कर इसमें भाग लिया। नौजवानों के आलावा इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भी काफी संख्या में रक्तदान किया गया। शिविर में विप्र फाउंडेशन एव खांडल विप्र समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जी सेवग ने बताया कि 5 महीने में ये तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था तथा आगे भी विप्र फाउंडेशन के घटक समाज के साथ मिलकर लगभग हर महीने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। आगामी रक्तदान शिविर 4 अप्रैल को रावल ब्राह्मण समाज के साथ मे विप्र गौरव भवन में आयोजित किया जायेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…