राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन सूरत द्वारा गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन सूरत द्वारा गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

सूरत, 26 जनवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन और दाधीच समाज के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ३१ यूनिट रक्त का संचय करके मातृभूमि को नमन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के सूरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्यामदास सेवक ने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का ह्रदय के अंतर्मन से आभार अभिनंदन प्रदर्शित किया वहीँ जिला महामंत्री श्री दिनेश शर्मा ने समाज के गणमान्य स्वजनों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिविर में पधारकर रक्तदाताओं को आशीर्वाद प्रदान कर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय और जोनल पदाधिकारियों के आलावा जिला पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य लोग और दाधीच समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…