राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन सूरत द्वारा नौसेना अधिकारी साथ अभद्र व्यवहार पर जताया आक्रोश।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन सूरत द्वारा नौसेना अधिकारी  साथ अभद्र व्यवहार पर जताया आक्रोश।

सूरत, 14 सितम्बर 2020। विप्र फाउंडेशन सूरत इकाई ने नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी मुंबई के श्री मदनलाल शर्मा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किये जाने और अभद्र व्यवहार करने पर रोष जताया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवक ने कहा कि श्री मदनलाल शर्मा के साथ जो अन्याय हुवा हे, उससे सर्व समाज में काफ़ी रोष है। सूरत में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष घनश्याम सेवग और विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप पारिक के नेतृत्व में आज युवाओ ने आक्रोश जताते हुवे सूरत जिला कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपतिजी के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवक उपस्थित थे व न्याय के लिये नारे लगाये।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…