राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन हरियाणा की संवेदनशील सेवा का प्रेरक उदाहरण।

विप्र फाउंडेशन हरियाणा की संवेदनशील सेवा का प्रेरक उदाहरण।

गुड़गांव, 1 जून 2020 । सेवा की कोई सिमा नहीं होती और न ही कोई क्षेत्र ही होता है। वर्तमान में कोरोना की महामारी से जहाँ भारत ही नहीं पूरी दुनिया परेशान है वहां विप्र फाउंडेशन सेवा के नित नए रस्ते निकाल कर सेवा करने में जुटा हुआ है। मास्क वितरण, भोजन व्यवस्था, महामारी नाशक /धार्मिक अनुष्ठान, फंसे हुए कामगारों या मजदूरों को निज स्थान तक पहुँचाने कार्य सफलता पूर्वक करने के बाद अब विप्र फाउंडेशन जोन-३ गुड़गांव ने एक अनुकरणीय कार्य करते हुए विप्र फाउंडेशन द्वारा गुड़गाँव के ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम को एक वर्ष तक गोद लेने का निर्णय लिया गया है। इस ओल्ड एज होम में कुल 30 महिलाएँ हैं जिनके पूरे साल भर के भोजन आदि की व्यवस्था का सम्पूर्ण दायित्व विप्र फाउंडेशन की गुड़गाँव शाखा वहन करेगी। उपरोक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ट ने आज दी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…