राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन, हरियाणा के पदाधिकारिओं द्वारा जिला नागरिक

जोनल समाचार

गुडगाँव, 26 फ़रवरी 2016 विप्र फाउंडेशन, हरियाणा के पदाधिकारिओं द्वारा जिला नागरिक अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ॰ सतपाल भनोट को उनके जन्म दिन पर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विफा हरियाणा के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया, महासचिव अशोक शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया वहीँ राष्ट्रीय सचिव कुलदीप वशिष्ट ने प्रस्शति पत्र देकर डॉ॰ सतपाल भनोट को सम्मानित किया । कुलदीप वशिष्ट ने बताया कि साधनों की कमी होने के बावजूद डॉ॰ सतपाल भनोट पिछले कई वर्षों से कैंसर पीड़ित रोगियों की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं और जन-जन को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं ।

रामनिवास शर्मा ने कहा कि डॉ॰ भनोट जैसा व्यक्तित्व बहुत कम ही देखने को मिलता है । इन्होंने कम से कम खर्च में बढ़िया से बढ़िया इलाज कैसे हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा है इसीलिए आज ये गरीबों के मसीहा है । अशोक शर्मा ने विप्र फॉउन्डेशन के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विफा ने निःशुल्क स्वस्थ्य बीमा कार्ड वितरित करके हज़ारों परिवारों को राहत प्रदान की है । डॉ॰ भनोट ने विप्र फाउंडेशन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा करना डॉक्टर का धर्म है किन्तु विप्र फाउंडेशन स्वस्थ्य बीमा कार्ड वितरित करके जो सेवा कर रहा है, उसके लिए मैं फाउंडेशन के पदाधिकारिओं को तहेदिल से साधुवाद देता हूँ । इस अवसर पर जयभगवान शर्मा, दीपक शर्मा, रामकुमार शर्मा, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित थे ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…