झारखण्ड,२२ अप्रैल २०१८। विप्र फाउंडेशन झारखण्ड ईकाई द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्वी सिंहभूम के उपयुक्त श्री अमित कुमार ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि उपयुक्त जी एस टी श्री सी एल शर्मा थे और मुख्य वक्ता श्री ललित शर्मा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संवारलाल शर्मा थे। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती शशि शर्मा (गिरिडीह), कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गनेश दायमा, माखनलाल सेवदा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कैलाश शर्मा ने की। उपरोक्त कार्यक्रम में सात पिताओं को, जिनके सिर्फ बेटियां ही थी, विप्र जनक सम्मान से समानित किया गया। समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए पाँच लोगों को विफा समाजरत्न दिया गया। युवा शक्ति सम्मान लिप्पु शर्मा, विफा सशक्त सम्मान श्रीमती शशि शर्मा(गिरिडीह) को उनके अदम्य साहस और समाजसेवा के लिए के लिए दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त महोदय द्वारा आठवां वचन लघु फ़िल्म सी.डी. का विमोचन व हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। आगंतुक सभी अतिथियों\, कार्यक्रम में भाग लेने आये सभी लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। स्वागत पूर्वी सिंहभूम शाखा अध्यक्ष अमित शर्मा, शाखा सचिव सुनील कुमार, विफा महिला मंच की अध्यक्ष संजना शर्मा ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में शशांक भारद्वाज, अजय दधिची,श्रीमती आशा शर्मा गिरिडीह, राँची शाखा के महामंत्री प्रमोद सारस्वत के अलावा समाज के गणमान्य लोग एवम महिलाएं उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन ज़ोन 6 द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया गया
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…