राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन, ओडीशा जोन के संगठन महामंत्री श्री शरद शर्मा का राउरकेला आगमन।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन, ओडीशा जोन के संगठन महामंत्री श्री  शरद शर्मा का राउरकेला आगमन।

राउरकेला, 13 अक्टूबर 2020 । विप्र फाउण्डेशन, ओडीशा जोन के कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जी पारीक के कार्यालय में ओडीशा जोन के अध्यक्ष श्री राम अवतार जी शर्मा ,उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जी पारीक के सानिध्य में विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला द्वारा श्री शरद जी शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। राउरकेला अध्यक्ष टिंकू जी चोमाल ने पुष्पगुछ दे कर स्वागत किया, उपाध्यक्ष श्री अजय जी पुरोहित, श्री राजेश जी शर्मा एवं श्री शांति लाल जी पारीक ने अंगवस्र उढा कर श्री शरद जी शर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राउरकेला के कोषाध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा एवं श्री प्रधुमन जी शर्मा का विशेष योगदान रहा। श्री शरद जी शर्मा के साथ संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई जिसका लाभ हमें आने वाले समय में मिलेगा। इसके पश्चात संध्या 4:00 बजे विप्र फाउण्डेशन राउरकेला के महासचिव श्री रविकांत जी शर्मा जी के मातृ शोक पर बैठक के लिए श्री राम अवतार जी शर्मा , श्री शरद जी शर्मा, श्री दिलीप जी शर्मा, श्री राम स्वरूप जी चौबे, श्री टिंकू जी चोमाल, श्री राजेश जी शर्मा एवं श्री प्रधुमन जी शर्मा गए और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…