राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

जोनल समाचार

जयपुर, ११ अप्रैल २०१८। जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित तारकेश्वर मन्दिर में विफा के पदाधिकारियों ने पिछले एक साल से जारी श्री परशुराम जन्मजयन्ति का पूर्ण अवकाश और श्री परशुराम के चरित्र-चित्रों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को यशस्वी मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा इस वर्ष से भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति पर पूर्ण अवकाश परशुराम के चरित्र-चित्रों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा करने पर राजस्थान सरकार और माननीया श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भगवान को प्रसाद अर्पण कर सभी ने मुंह मीठा किया और एक दूसरे को बधाइयाँ दी। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री जुगल शर्मा, विसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी, राजस्थान के सह-संयोजक श्री विनोद अमन, प्रदेश पदाधिकारियों में जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कर्नल व श्री सतीश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शंकरलाल बागड़ा, युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री बलदेव व्यास, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…