राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ द्वारा जनसम्पर्क अभियान

जोनल समाचार

उदयपुर, ८ अप्रैल २०१८।  विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ द्वारा श्री परशुराम जयन्ति पर होनेवाले आयोजनों के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। महिला प्रकोष्ठ की सरंक्षक कुसुमलता शर्मा और अर्चना शर्मा के नेतृत्व में चलाये गए इस कार्यक्रम में आगामी आयोजनों को लेकर जनसम्पर्क करने और पत्रक बाँटने का कार्य हाथ में लिया गया। इस कार्यक्रम के लिए अलग से समिति का गठन किया गया जिसमे मीना शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष और ऋतू दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के ब्रह्मपुरी, अमल का कांटा, गुलाबबाग, सूरजपोल, सुंदरवास, जयश्री कॉलोनी, बोहरा गणेश कॉलोनी, खेमपुरा आदि जगहों पर जनसम्पर्क किया, पत्रक बांटे और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…