राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन की युवा प्रकोष्ठ द्वारा तहसील स्तरीय युवा सम्मलेन

जोनल समाचार

नांदेल, ८ अप्रैल २०१८। विप्र फाउण्डेशन की युवा प्रकोष्ठ ने नांदेल गांव स्थित नांदेश्वर महादेव मंदिर में मावली तहसील स्तरीय युवा सम्मलेन का आयोजन किया। सम्मेलन की शुरुआत राजराजेश्वर भगवन परशुराम के समक्ष द्वीप प्रज्जल्वित और पूजा अर्चना से हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश संगठनमंत्री श्री भरत जोशी ने कहा कि वर्तमान युग की परिस्थियों के अनुसार ब्राह्मणों, ब्राह्मण युवाओं को श्री परशुराम जयन्ति पर एकता और अखण्डता के साथ इस आयोजन को सफल बनाना होगा। सम्मलेन की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री नरेंद्र पालीवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि देहात जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र मेनारिया एवं शंकरलाल पालीवाल थे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेनारिया, श्री कैलाश पालीवाल, प्रदीप शर्मा, लोकेश पालीवाल, रमेश पालीवाल, भैरवशंकर पालीवाल, जगदीश शर्मा, खेमराज पालीवाल, देवेन्द्र पालीवाल सहित तहसील के सैंकड़ों युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…