राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन के गौरव को बढ़ाता सूरत का भवन "विप्र गौरव"

विप्र फाउण्डेशन के गौरव को बढ़ाता सूरत का भवन "विप्र गौरव"

कोलकाता, 12 अगस्त 2017 सूरत के केन्द्रीय स्थल परवत पाटिया क्षेत्र के सारोली में लिये गये भवन "विप्र गौरव" की रिपोर्ट पेश करते हुए जोन-15 के महामंत्री श्री दिनेश शर्मा (दाढ़ी) ने बताया कि विप्र महाकुम्भ 2015 में संकल्पित भवन निर्माण का बीजारोपण श्रीजगन्नाथपुरी में किया गया जहाँ श्री घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में श्री सांवरमल माटोलिया, श्री प्रेम जोशी, श्री दिनेश शर्मा, श्री सुरेंद्र शर्मा को लेकर पांच सदस्यों की समिति बनायीं गयी। अल्प समय में ही इस समिति के अथक प्रयास स्वरुप 4 जनवरी 2017 को सूरत के परवत पाटिया क्षेत्र के सारोली में 1950 स्कवायर फिट का प्लॉट जिस पर तीन माले का भवन बना हुआ है, उसकी रजिस्ट्री विप्र फाउण्डेशन के नाम से करवा ली गयी और श्री परशुराम जयन्ति के शुभ मुहुर्त पर पूजन,हवन करके प्रवेश कर लिया गया। श्री शर्मा बताया कि इस हवन से समाज एकता, समाज-उत्थान और समाज विकास की गतिविधियां संचालित होगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भवन के सौन्द्रियकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा। भवन के निरिक्षणार्थ विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा, श्री संजय श्रोत्रिय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी, श्री महावीर प्रसाद शर्मा और श्री प्रदीप दाधीच पधार चुके है। विप्र फाउण्डेशन की प्रथम स्थायी सम्पति क्रय करने के लिए इसे हमेशा संस्था और समाज के गौरव के रूप में याद किया जायेगा इसलिए इस भवन का नाम "विप्र गौरव" रखा गया है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…