राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारी पहुंचे उदयपुर

जोनल समाचार

उदयपुर, २९ अप्रैल २०१८। विप्र  फाउण्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने संगठन की वार्ता के लिए एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे। उदयपुर के शास्त्री सर्किल स्थित होटल में उनके स्वागत में रखे कार्यक्रम में दुपट्टा और फरसा दे कर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री ओझा ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन की अनूठी बात यह है कि यह संगठन सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय एकता और उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त क्षेत्र में दुर्बल व्यक्ति को सक्षम बना कर मुख्य धारा में लाना ही संगठन का लक्ष्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी, जोन-1A के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेनारिया, हिम्मतलाल नागदा, कैलाश पालीवाल, डॉ. अंशुमाली जोशी, भरत जोशी, प्रदीप शर्मा, हरीश आर्य, रणजीत शाकद्वीपीय,सुनील त्रिपाठी, भूपेश जोशी, भूपेश चौबीसा, नाथूलाल पालीवाल, भूपेन्द्र मेनारिया, सुनील आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…