जयपुर, २५ मार्च २०१८। विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारीगण मौके पर जाकर मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल के पास, मेट्रो मास हॉस्पिटल के पीछे, द्रव्यमति नदी के तट पर अवस्थित यह शानदार प्लॉट देखने गये और भूमि की लोकेशन भव्यता देखकर सब का मन गदगद हो गया। वहां पर नारियल और मिस्री का प्रसाद बांटा गया। भूमि पर जाकर अपनापन का अहसास हुआ। सब के मन में वहाँ पर बनने वाले विशाल भवन की काल्पनिक छवि सब को प्रफुल्लित कर रही थी। दूसरे दिन भगवान गणपति के दरबार में विप्र फ़ाउन्डेशन के पदाधिकारियों ने माथा टेक कर आभार प्रकट किया। जिनकी कृपा से राज्य सरकार ने विफा ने १८९४ वर्ग मीटर आवंटित की । सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि शीघ्र ही भूमि पर भवन का निर्माण का कार्य प्रारम्भ होकर सम्पन्न हो। इस अवसर पर VCCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी, राष्ट्रीय सचिव श्री पवन पारीक, जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, प्रदेश दिनेश अंबरीश, राजस्थान के सह-संयोजक श्री विनोद अमन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, जयपुर (शहर) जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री आर. डी. उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष श्री श्रीकिशन शर्मा, महामंत्री श्री श्याम शर्मा, जयपुर (देहात) जिलाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, कार्यालय प्रबन्धक शंकरलाल शर्मा, श्री अंकेश शर्मा राजू शर्मा आदि अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने किया भूमि का अवलोकन और श्रीगणेश जी का जताया आभार
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…