राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन के समन्वयक श्री सुशील ओझा का एकदिवसीय तूफानी दौरा

जोनल समाचार

उदयपुर, 25 जनवरी 2018 साँवलियाजी और मुम्बई की उनकी एक दिवसीय लघु यात्रा के उपरान्त अत्यन्त सघन किन्तु ख़ूब सार्थक यात्रा रही। श्री ओझा विमान से मध्य रात्रि ३ बजे मुम्बई और फिर वहाँ से विमान द्वारा ही सुबह ६ बजे उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में श्री धर्मनारायणजी जोशी एवं श्री के.के.शर्मा जी की अगुवाई में विप्र फ़ाउण्डेशन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित समय प्रातः ९ बजे सांगठनिक बैठक ली। वहाँ से श्री विजयप्रकाश विप्लवी, श्री राधेश्याम सिखवाल जैसे वरिष्ठ स्वजनों के साथ साँवलियाजी, मण्डफ़िया पहुँचे। यहाँ चित्तौड़ के प्रतापी सांसद प्रिय सी.पी.जोशी जी के चिरायु के शुभ मुण्डन संस्कार समारोह में शामिल हुए। लगभग पचास हज़ार लोगों की शानदार उपस्थिति वाले इस समारोह में अनेक नये-पुराने लोगों से मुलाक़ात की। शाम को डबोक एयरपोर्ट पर श्रद्धेय श्री घनश्यामजी व्यास के साथ महत्वपूर्ण वार्ता के उपरान्त फिर से मुंबई पहुंचे। यहाँ श्री श्रीकिशनजी जोशी, डॉ.सुनील शर्मा सीए, श्री दिनेश दवे, श्री प्रताप भाई पुरोहित एवं श्री रवि शर्माजी से आवश्यक चर्चा की। मुंबई के यशस्वी उद्योगपति श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली के साथ रात्रि भोज पर विप्र फ़ाउण्डेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। और फिर रात विमान से चलकर कोलकाता लौटे। प्रयास है कि समाज शिक्षा, संस्कार व रोज़गार की दिशा में और अधिक सामर्थ्य प्राप्त करे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…