कोलकाता, ११ अप्रैल २०१८। ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति पर राजस्थान सरकार द्वारा सार्वजानिक अवकाश की घोषणा करने पर कोलकता के ब्राह्मण समुदाय में उत्साह का वातावरण रहा। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार दिनांक ११ अप्रैल २०१८ को इसका विधिवत आदेश जारी किया। विप्र फाउण्डेशन की ओर से इस मांग को लेकर लम्बे समय से अभियान चलाया जा रहा था। वर्ष २०१५ में पुरे राजस्थान में जिला मुख्यालय स्तर पर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन, प्रदर्शन किया गया था। विप्र फाउण्डेशन की कार्यकारिणी के अहम् सदस्य और चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी. पी. जोशी ने संसद में यह मुद्दा उठाया था। घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलाल सोती ने ख़ुशी जाहिर की वहीँ राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा ने बताया कि इसी वर्ष श्री परशुराम जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। साथ ही सार्वजानिक अवकाश की घोषणा करने पर सारे ब्राह्मण समाज की तरफ से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तिवाड़ी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद व्यास, बंगाल ईकाई के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, महामंत्री श्री दिलीप सिखवाल आदि अनेक विप्रजनों ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विप्र फाउण्डेशन कोलकाता ईकाई ने परशुराम जयन्ति पर सार्वजानिक अवकाश की घोषणा पर जताई ख़ुशी
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…