राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 1 बी महिला प्रकोष्ठ के नागौर जिले की जिलाध्यक्ष नियुक्त।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 1 बी महिला प्रकोष्ठ के नागौर जिले की जिलाध्यक्ष नियुक्त।

मुण्डवा,9 अगस्त 2020। विप्र फाउण्डेशन ज़ोन १बी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजु शर्मा ने मुण्डवा शहर की अम्बिका शिक्षण संसथान की संचालिका श्रीमती निर्मला सिखवाल धर्मपत्नी श्री मनोज कुमार सिखवाल को नागौर जिले की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। श्रीमती सिखवाल को इस आशय का नियुक्ति पत्र प्रेषित करते हुए श्रीमती मंजु शर्मा ने आदेश दिया है कि नागौर महिला प्रकोष्ठ की पूरी कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही करें। इस नियुक्ति पर नागौर और मुण्डवा के विप्रगणों में उत्साह है और जिले की महिलाओं में कार्य करने का जोश व्याप्त है। श्रीमती निर्मला सिखवाल ने कहा कि विप्र फाउंडेशन और प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजु शर्मा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए आभार प्रकट करती हूँ और जिला तथा तहसील स्तर की कार्यकारिणी की जल्दी ही घोषणा करने का आश्वासन दिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…