राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन जोन-1 की जयपुर शहर ईकाई के चैप्टर प्रभारीयों की घोषणा

जोनल समाचार

जयपुर, 20 अप्रैल 2017 । विप्र फाउण्डेशन जोन-1 की जयपुर शहर ईकाई के जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा एवं महामंत्री श्री विरेन्द्र शर्मा ने राजस्थान के संयोजक मुकेश दाधीच, सह-संयोजक विनोद अमन, प्रदेशाध्यक्ष देवीशंकर शर्मा और प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल की सहमति से जयपुर के सभी विधान सभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और उन क्षेत्रों की कार्यकारिणी बनाने के उद्देश्य प्रभारीयों की घोषणा की। जिनमें विद्दाधर नगर से श्री दीपक कुमार शर्मा, बगरू से श्री राजेश शर्मा, हवामहल से श्री अलोक पारीक, किशनपोल बाजार से श्री जीतेन्द्र शर्मा, मालवीय नगर से श्री दिनेश गौड़ और संगानर से श्री रमेश चन्द शर्मा को उन क्षेत्रों के प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा ने बताया कि आगामी कुछ ही दिनों में जयपुर शहर के समस्त प्रभारियों के साथ साथ वार्ड इकाइयों के गठन की घोषणा कर दी जाएगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…