राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन जोन-15 ने भी परशुराम जन्मजयन्ति पर सार्वजानिक अवकाश घोषित करने की मांग की

जोनल समाचार

सूरत, १४ अप्रैल २०१८। विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने गुजरात सरकार से राजस्थान सरकार की तर्ज पर गुजरात में भी भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति के दिन सार्वजानिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। सरकार को दिये गये ज्ञापन मं बताया गया है कि भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति एक त्यौंहार ही नहीं अपितु शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त भी है। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, नये व्यापार आदि का यह अबूझ मुहूर्त है। सबसे ज्यादा शुभ कार्य इसी दिन किये जाते है। ऐसे में इस दिन आधे दिन बाजार यूँ ही बन्द रहते है। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान सरकार ने भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति के दिन सार्वजानिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस अवसर पर श्री घनश्याम सेवग, श्री दिनेश शर्मा (दाड़ी), श्री सांवरमल माटोलिया, श्री सुभाष शर्मा, श्री प्रेम जोशी, श्री दिनेश दाधीच, श्री ललित दाधीच, श्री मीठालाल जोशी, श्री सज्जन महर्षि, श्री संतोष शर्मा, श्री विजय चौमाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…