राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन।

नागपुर,14 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन और विदर्भ हॉकी एसोशिएशन द्वारा "विशाल मोहनकुमार भगत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट"का आयोजन किया जा रहा है। 13 फ़रवरी 2021 से 19 फरवरी 2021 तक इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा जिसमे कई हॉकी टीमों के भाग लेने की संभावना है। कल भव्य शुभारंभ विदर्भ हॉकी एसोसिएशन ग्राउंड, सिविल लाइन्स, नागपुर में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में श्री बी सी भरतिया जी (अध्यक्ष कैट), श्री सुनिल केदार (केबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य), श्री विकास ठाकरे ( विधायक), श्री रामकिशन ओझा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विप्र फाउण्डेशन), श्री अतुल कोटेचा (अध्यक्ष उन्नति फाऊंडेशन), श्री निशांतजी गाँधी ( नगरसेवक), श्री त्रिलोकीनाथ सिधरा वतौर प्रमुख उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट मे 10 राष्ट्रीय स्तर की हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का समापन 19 फरवरी 2021को होगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…