राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन पांचू में भी श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव

जोनल समाचार

पांचू, १८ अप्रैल २०१८। विप्र फाउण्डेशन पांचू (नोखा ) द्वारा पांचू मेँ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना कर गांव में विशाल जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुरामजी के समबन्ध में पिंकी कौशिक ने विस्तृत विवेचन किया वहीँ विप्र फाउण्डेशन तहसील अध्यक्ष भँवरलाल सुरावत ने कहा कि भगवान श्री परशुरामजी ने 21 बार कुशासन का सँहार कर सँसार को सुशासन दिया। श्री सुरावत ने राजस्थान सरकार द्वारा स्कूलों में श्री परशुराम जीवनी को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने पर ख़ुशी जतायी। श्री सूरजमल उपाध्यक्ष राधेश्याम सुरावत, श्री अर्जुन महाराज सहित स्थानीय युवको ने अपने-अपने  व्यक्तव्य दिये।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…