राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन, बाँसवाड़ा महिला प्रकोष्ठ द्वारा फागोत्सव का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन, बाँसवाड़ा महिला प्रकोष्ठ द्वारा फागोत्सव का आयोजन।

बांसवाड़ा, 21 मार्च 2021 । विप्र फाउण्डेशन, बाँसवाड़ा महिला प्रकोष्ठ द्वारा मोहन कॉलोनी स्थित मेवाडा चोबिसा ब्राह्मण समाज के नोहरे मे फागोत्सव मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम मे फाग के गीत गाये गये। उत्सव की शुरुआत मे पूर्व पार्षद रंजना पुरोहित व उषा जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउण्डेशन के महिला प्रकोस्ठ की अध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने की। मुख्य अतिथी के रुप मे राधा वशिष्ठ व विशिष्ठ अतिथी के रुप मे पुर्व पार्षद रंजना पुरोहित, कमला भट्ट थी। इस अवसर पर पार्षद सोनिया वेश्णव, शान्ता जोशी, निर्मला जोशी, श्रद्धा भट्ट, टारा जोशी, राजेश्वरी वैष्णव ने गीतो की प्रस्तुती दी। अध्यक्षता करते हुवे स्वागत बाँसवाड़ा जिला अध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने दिया। धन्यवाद नगर महिला प्रकोस्ठ अध्यक्ष योगेश्वरी जोशी ने प्रकट किया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के महिला पदाधिकारी हिना भट्ट, सन्ध्या पण्डया, कलावती भट्ट, डॉक्टर नीलम पण्डया उपस्तित रहकर व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर महिलाओं ने श्री अभ्युदय उत्सव में पारित प्रस्तावों पर कार्य करने का संकल्प लिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…