राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन, भीलवाड़ा युवा मंच की बैठक संपन्न

जोनल समाचार

भीलवाड़ा, 21 अप्रैल 2017। ब्राह्मणों की कुई, भीलवाड़ा में युवा मंच की बैठक राखी गयी। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के उल्लेखनीय प्रकल्प आठवां वचन की प्रदेश प्रभारी श्रीमती मधु शर्मा ने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" को समाज को आगे बढ़ कर अपनाना चाहिए और विफा के प्रकल्प के अंतर्गत भ्रूण हत्या रोकने के प्रण के रूप में "आठवां वचन" को भी विवाह के समय सात वचनों के साथ सम्मिलित करना चाहिए। कार्य के लिये घर-घर जाकर सब को जागृत करने की जरुरत है। इस मौके पर महेंद्र पारीक ने विप्र शिक्षा निधि पर अपने विचार रखे। इस बैठक में पर्यावरण पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर युवा मंच के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, शहर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महंत जयराम दास, भंवरलाल व्यास, डॉ. राधेश्याम शर्मा, अधिवक्ता मुरलीधर व्यास, दिनेश सनाढ्य, रामसुख सनाढ्य, गोपालकृष्ण व्यास, जीतेन्द्र शर्मा सहित अनेक विप्रजन उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…