राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की जयपुर चैप्टर की आदर्श नगर ईकाई का गठन।

जोनल समाचार

जयपुर 17 मार्च 2019। जयपुर के आदर्शनगर में विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ आदर्शनगर इकाई ने फागोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। सभी उपस्थित महिला सदस्यों ने इस अवसर पर दिल खोल कर होली खेली और इत्र व गुलाल से फागोत्सव मनाया। सभी महिलाओं ने फाग गीतों का लुत्फ़ उठाते हुए नृत्य भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ ने जयपुर में आदर्श नगर ईकाई के गठन की घोषणा करते हुए श्रीमती यशस्वी समाजसेविका वेणु शर्मा को आदर्शनगर चैप्टर की अध्यक्ष मनोनीत किया। अपना वक्तव्य देते हुए श्रीमती गौड़ ने कहा कि विप्र फाउंडेशन से सभी को जुड़ कर हमें सामाजिक कार्यों में पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर समाज को आगे बढ़ाना है और सभी महिलाओं, चाहे वह गृहणी हो, चाहे किसी प्रोफेशन से जुडी हो, किसी सरकारी या अर्धसरकारी या व्यवसाय से जुडी हो, हमें सभी को एक मंच पर एक लाकर अपना अपना अनुभव साझा करना चाहिए। इससे पहले श्रीमती गौड़ का गुलदस्ता दे कर और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत और सम्मान किया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…