राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, कटक इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, कटक इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

कटक, 21 मार्च 2021। शहर के स्थानीय मारवाड़ी क्लब के प्रांगण मे विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, कटक इकाई की कार्यकारिणी की पहली बैठक, शाखा अध्यक्ष सुमित्रा जी जोशी की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। इस बैठक में कोरोना के लिए सरकार द्वारा जारी नये निर्देशों को ध्यान मे रखते हुए, आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर "आठवाँ वचन" प्रकल्प के पालन व "तीज का त्यौंहार" मनाने, सदस्यता अभियान जोर- शोर से चलाने व मातृशक्ति के सशक्तीकरण के विभिन्न आयामों, आदि कई विषयों पर सार्थक चर्चा और सुझावों का आदान प्रदान हुआ। विप्र फाउंडेशन कटक शाखा अध्यक्ष नथमलजी जोशी, शाखा सचिव रविशंकरजी शर्मा, व प्रान्तीय महासचिव अशोक चौबे बैठक मे उपस्थित थे। इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ कटक की सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थी। बैठक के अन्त मे शाखा सचिव मधु जी शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…