राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन ,राउरकेला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन ,राउरकेला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राउरकेला, 27 दिसंबर 2020 । विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला कार्यकारिणी द्वारा विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझाजी के पिताजी श्रद्धेय स्वर्गीय श्री कोङाराम जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु अमर भवन प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिलीप जी शर्मा, सलाहकार समिति के सम्मानिय सदस्य श्री भंवर लाल जी शर्मा, राउरकेला के जिलाध्यक्ष श्री टिंकू जी चोमाल, जिला महासचिव श्री रविकांत जी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जी शर्मा एवं श्री ओमप्रकाश जी खंडेलवाल ने उपस्थित हो कर स्वर्गीय श्री कोङाराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया शांति पाठ किया एवं 2 मिनट के मौन व्रत रखा गया। श्री जुगल किशोर जी शर्मा द्वारा कोङाराम जी के जीवन गाथा का वर्णन किया और उनके द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेख किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…