राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन, वलसाड दमन एंड डीयू की बैठक संपन्न

जोनल समाचार

वापी, 21 अप्रैल 2017। आज विप्र फाउंडेशन जिला वलसाड दमन एंड डीयू की कार्यकारिणी की बैठक में भगवान् परशुराम जी का जन्मोत्सव राजस्थान भवन चनोद वापी मे पहला माला पर मनाने के लिए समाज की मिटिंग मे सभी कार्यो को अन्तिम रूप दिया गया। इस मिटिंग मे युवाओं की उपस्थिति समाज में आ रहे बदलावा ओर एकजुट होकर रहने की उम्मीद को बहुत ज्यादा बढा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल को वापी में भगवन परशुराम जयन्ती को धूमधाम से मनाया जायेगा। ताऊ शेखावाटी का हनुमान चरित्र पाठ शाम 5 बजे से गणेश वंदना के साथ शुरू होगा जो शाम 7 बजे तक चलेगा। उन्होने बताया कि विप्र फाउंडेशन के बैनर तले वापी, बलसाड़ और दमन एंड डीयू के समस्त विप्रगण सफल बनाने में लगे है। उसके बाद समाजिक समरसता मंच प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत एंव समाज के छात्र-छात्राओं, व्यक्ति विशेष, बुजुर्गों, महिलाओं को प्रतिभा के सम्मान ओर भगवान् परशुराम जी का जन्मोत्सव धुम धाम से मनाया जाएगा। सभी आंमत्रित महाप्रसाद का लाभ लेंगें। महामंत्री जिला को पुरे कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…