जयपुर 3 मई 2019। विप्र फाउण्डेशन जोन-३ हरियाणा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल श्री रामचरण बोहरा को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं देने के लिए जयपुर पहुंचा। जोन-३ के प्रदेशाध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ट ने बताया कि जयपुर लोकसभा सीट से विप्र फाउंडेशन के मार्गदर्शक और सरंक्षक श्री रामचरण बोहरा को भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पुरे ब्राम्हण समाज में उत्साह का वातावरण व्याप्त है। जोन-३ के प्रदेश महामंत्री श्री योगेश कौशिक ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में श्री बोहरा ने भारत भर में मतों के सर्वाधिक अंतर से चुनाव में विजयश्री प्राप्त की थी इसलिए इस बार भी उनकी विजयश्री में किसी प्रकार का संशय नहीं है। श्री रामचरण बोहरा ने गुड़गांव से पधारे विफा के पदाधिकारियों और वरिष्ठजन का स्वागत करते हुए अग्रिम बधाई के लिए उनका आभार जताया।
विप्र फाउण्डेशन हरियाणा के प्रतिनिधि मण्डल ने दी लोकसभा प्रार्थी श्री रामचरण वोहरा को शुभकामनाएं।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…