राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाऊंडेशन जिला पाली ने श्री मुकेश दाधीच का सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाऊंडेशन जिला पाली ने श्री मुकेश दाधीच का सम्मान।

पाली,18 अगस्त 2020। आज का दिन पाली विफा के लिये गौरवशाली रहा। आज विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच का सम्मान साफा व माला पहनाकर किया गया। विफा पाली के मुख्य संरक्षक श्री पी एम जोशी, संरक्षक श्री रमेश मिश्रा दायमा व जिला संयोजक श्री गणपत लाल दवे द्वारा किया गया। मुकेश जी के साथ पधारे अतिथि पूर्व केबिनेट मिनिस्टर श्री वासुदेव देवनानी का स्वागत जिला महामंत्री श्री दिलिप दवे व जिला महामंत्री नरेश बोहरा के साथ कोषाध्यक्ष श्री शिवप्रसाद दायमा, जिला सचिव श्री कैलाश गौड, पार्षद श्री ओमप्रकाश स्वामी द्वारा किया गया। पूर्व युआईटी अध्यक्ष श्री संजय औझा व श्री रूपेश दाधीच का स्वागत जिलाध्यक्ष श्री अजय शर्मा, श्री राकेश पंवार, श्री महेंद्र दाधीच, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पाली के मुख्य संरक्षक महोदय व जिला संयोजक महोदय नें विप्र केयर में 11000/- की राशि का चैक रोहट चैप्टर की ओर से श्री मुकेश दाधीच को सोंपा। इस अवसर पर श्री रजनीश बोहरा, श्री पुनीत दवे सहित विफा पाली के काफी सदस्य मौजूद थे। अतिथियों ने जिला महामंत्री श्री नरेश बोहरा के यहां भोजन प्रसादी ग्रहण कर संगठन का मान बढाया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…